निर्मली: निर्मली अम्बेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को बाइक सवार 18 वर्षीय दीपक कुमार पर विशाल कदम का पेड़ गिर गया
निर्मली अम्बेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को बाइक सवार 18 वर्षीय दीपक कुमार पर विशाल कदम का पेड़ गिर गया। हादसे में कमरेल पंचायत के वार्ड-10 निवासी सत्यनारायण चौपाल के पुत्र दीपक की मौके पर मौत हो गई। वह बहन को छजना गांव छोड़कर अपाचे बाइक से लौट रहा था। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि