बाराबंकी: जनगणना 2027 के पहले चरण में फतेहपुर तहसील ने रचा इतिहास। मकान सूचीकरण का 100% कार्य समय से पहले पूरा करने पर सुपरवाइजर सम्पन्न कुमार निगम व प्रगणक निशा निगम, रिचा शर्मा, नेहा सोनी, कृष्ण कुमार सिंह की टीम सम्मानित। एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत ने प्रशस्ति पत्र दिए। घर-घर जाकर ऐप पर फीड किया डाटा, ग्रामीणों को जागरूक भी किया। #Census2027 #Barabanki