हथुआ: हथुआ नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव संपन्न, तीन पार्षदों ने बाजी मारी
बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे हुए चुनाव में हथुआ नगर पंचायत से वार्ड 7 के वार्ड पार्षद नीरज कुमार, वार्ड 13 की वार्ड पार्षद समसा खातून एवं वार्ड 14 की वार्ड पार्षद रजिया प्रवीण ने जीत दर्ज कर बाजी मार ली है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।