कुलपहाड़: कंप्यूटरीकृत खतौनी न मिलने से परेशान किसान ने कुलपहाड़ समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील समाधान दिवस में कुलपहाड़ क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कंप्यूटरीकृत खतौनी उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि 30 जुलाई 2022 को धारा-52 प्रकाशित होने के बावजूद क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को अब तक कंप्यूटरीकृत खतौनी नहीं मिल सकी है। किसानों ने बताया कि खतौनी न मिलने से खाद-बीज, आदि की समस्या।