कन्नौज: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला, पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने सोमवार को समय लगभग 1:20 पर डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया,पीड़िता ने बताया कि 1 तारीख को उसके साथ उसके पड़ोस के दो लोगों ने छेड़छाड़ की थी, जिस मामले में विपक्षियों ने पीड़िता के पति पर ही फर्जी मुकदमा लिखा दिया, जिस मामले में पीड़िता ने डीएम से रीमेडिकल कराकर निष्पक्ष जांच की मांग की।।