शाहपुरा: श्री शिव जाट छात्रावास के अध्यक्ष का चुनाव 21 जून को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई
शाहपुरा के कलिंजरी गेट स्थित श्री शिव जाट छात्रावास में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम को आयोजित हुई। छात्रावास अध्यक्ष स्वर्गीय बन्नालाल जाट के देवलोकगमन के बाद यह पद लंबे समय से रिक्त था। कार्यकारी अध्यक्ष रामधन जाट की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की नियमावली तय की गई। निर्णय अनुसार केवल नियमित सदस्य ही मतदान कर सकेंगे।