जगदलपुर: नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, निगम आयुक्त, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
नगर निगम द्वारा शनिवार को सुबह 8 बजे निगम कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय के अंदर व आसपास सफाई किया गया। नारे लगाकर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं रविवार को किसी एक वार्ड में जाकर वार्ड में फैली गंदगी को साफ किया जाएगा।