जगदलपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रताप देव, बालाजी वार्ड में वन विभाग और इंद्रावती बचाओ अभियान ने किया पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगदलपुर शहर के प्रताप देव बालाजी वार्ड में वन विभाग व इंद्रावती बचाओ अभियान की सहभागिता से वृक्षारोपण का कार्यक्रम पिछले पांच जून से संचालित है, इस कड़ी में आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे बालाजी वार्ड पर कंक्रीट हटाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें पुलिस विभाग के जवानों ने श्रमदान कर वृक्षारोपण का कार्य किया।