जगदलपुर: जिले में कावड़ यात्रा के लिए प्रशासन को विहिप बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, यात्रा मार्ग पर मास मदिरा दुकान बंद करने की मांग
श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही बस्तर जिले में धार्मिक आस्था से परिपूर्ण कावड़ यात्राओं की श्रृंखला प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में प्रत्येक सोमवार को कावड़ यात्राओं का आयोजन किया जायेगा।धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आज प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।