जगदलपुर: प्रेरणा हॉल में रैंप योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम स्थापित करने हेतु वैकल्पिक वित्त पोषण पर हुई कार्यशाला
जगदलपुर, 11 जुलाई 2025/ जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग विकल्पों के अतिरिक्त वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की जानकारी देने एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में वैकल्पिक वित्तपोषण पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत सरकार के सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय