जगदलपुर: खाद्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगामी खरीफ विपणन सीजन के तहत धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की
राज्य शासन के खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा शुक्रवार को शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगामी खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के तहत की जाने वाली धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टोरेट में एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में समीक्षा के दौरान कलेक्टर हरिस एस.और उपसंचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।