मसूरी: रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल
कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।