गणेश गोदियाल के गंभीर आरोप, युवाओं के सपनों की लग रही बोली, लाखों में बेची जा रही फोर्थ क्लास की नौकरी?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शिक्षा विभाग में पिछले करीब डेढ़ साल से लंबित चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
गोदियाल का आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी के करीब 24-25 सौ पदों पर भर्ती होनी है।
इस भर्ती को लेकर कथित तौर पर ₹2 लाख से लेकर ₹3 लाख तक की बोली लगाए जाने की चर्चा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार करना क्या चाहती है? क्या प्रदेश के युवाओं के सपनों को इसी तरह बेचा जाएगा?
गोदियाल ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और युवाओं के हित में पारदर्शी तरीके से भर्ती कराने की मांग की है।
#Uttarakhand #GaneshGodiyal #Congress #UttarakhandNews #EducationDepartment #FourthClassRecruitment #Recruitment #Youth #pahadsamachar