देहरादून में सनसनीखेज बारदात : पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस को खुद दी जानकारी
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काजल के सिर में गोली मारी गई।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद पति ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#Dehradun #Clementown #DehradunNews #CrimeNews #UttarakhandNews #BreakingNews #Crime #PahadSamachar