भाजपा में मचा घमासान, चकराता के 60 लोगों की प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद भी नहीं हो पाई ज्वाइनिंग, क्या खजान दास है वजह?
देहरादून में चकराता क्षेत्र से करीब 60 लोग बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं हो सकी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता राम गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे इन लोगों की सदस्यता से पहले ही कैबिनेट मंत्री खजान दास प्रदेश कार्यालय पहुंच गए और ज्वाइनिंग का विरोध किया।
इसके बाद कार्यक्रम टल गया और सभी लोग वापस लौट गए।
यह घटनाक्रम एक दिन पहले खजान दास के आवास के बाहर हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद सामने आया है। प्रदर्शनकारियों ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं में कथित अनदेखी के आरोप लगाए थे, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ज्वाइनिंग पर सवाल पूछे जाने पर खजान दास ने कहा कि बीजेपी मजबूत है और 2027 में पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। वहीं, ज्वाइनिंग क्यों रोकी गई, इस सवाल पर मैं तो सस्ता आदमी हूं” कहते हुए वहां से चले गए। बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि ज्वाइनिंग की पूर्व सूचना संगठन को नहीं दी गई थी, इसलिए कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाया गया।
#Chakrata #BJP #Uttarakhand #Dehradun #KhajanDass #MadhuChauhan #PahadSamachar