मधुबनी समाहरणालय परिसर में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के राज्यव्यापी महाआंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई। धरना के बाद पदयात्रा निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने और सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की बात कही।
#MadhubaniNews #Madhubani #BiharNews #TeacherProtest #TeachersProtest #EducationPolicy #BiharEducation #TeacherRights #CongressSevaDal #MadhubaniProtest #EducationNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ Teacher Protest Madhubani ] [ Bihar Teacher News ] [ Financially Unsupported Education ] [ Finance Less Education Policy ] [ Bihar Education News ] [ Teacher Rights Bihar ] [ Congress Seva Dal ] [ Madhubani Protest ] [ Education Policy Bihar ]