हि.प्र राज्य सहकारी बैंक शाखा ने आयोजित किया एक दिवसीय वितीय साक्षरता शिविर
जोगिंद्रनगर/शिव कुमार।
दी हि.प्र राज्य सहकारी बैंक शाखा जोगिंद्रनगर द्वारा एक दिवसीय वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर की अध्यक्षता में वार्ड नंबर-5 सेरी में आयोजित किया गया। प्यार चंद ठाकुर ने शिविर में नाबार्ड की सहायता से चलाई जा रही विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं,आनलाईन फ्रोड,महिलाओं के लिए चलाई जा रही विशेष महिला सशक्तिकरण ऋण योजना व 1 से 18 साल के बच्चों के लिए चलाई जा रही सपनों का संचय योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में लगभग 45 लोगों ने भाग लिया।