जिले में बागबाहरा के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो, तो आधुनिक तकनीक (AI) और 'कबाड़ से जुगाड़' से बच्चों का भविष्य बदला जा सकता है।
शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुर के उत्कृष्ट शिक्षक रिंकल बग्गा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस अनोखे और सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है! उन्होंने न सिर्फ बच्चों को डिजिटल युग के लिए तैयार किया, बल्कि खेल (तीरंदाजी) में भी राज्य स्तर तक पहुँचाया।
GovernorTeacherAward #ShikshakPuraskar
#RinkleBagga #chhatttisgarh #mahasamund