सुलह, समाधान और मानवीय संवेदना का संगम बनी महासमुंद की नेशनल लोक अदालत!
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में 28 खंडपीठों के जरिए 68 हजार से अधिक प्रकरणों का सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निराकरण किया गया।
यहाँ सिर्फ मुकदमों का फैसला नहीं हुआ, बल्कि सालों से अलग रह रहे दंपतियों के घर फिर बसे, दिव्यांग बिटिया रागिनी को व्हीलचेयर के रूप में नई उम्मीद मिली और पक्षकारों को पौधे सौंपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।
#NALSA #LokAdalat #NationalLokAdalat #justice
#mahasamund
2 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Sep 14, 2026