✨ ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ ✨
🏛️ सार्वजनिक परिसंपत्तियों को मिलेगा बेहतर, स्वच्छ एवं सुदृढ़ स्वरूप
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना से आज ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी जुड़े।
📍 औरंगाबाद से जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।
💻 ‘कायाकल्प पोर्टल’ का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। पोर्टल के माध्यम से अभियान के अंतर्गत चिन्हित कार्यों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों से संबंधित गतिविधियों की प्रगति का अनुश्रवण एवं निगरानी की जाएगी। इससे कार्यों की प्रगति को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से ट्रैक करने में सुविधा मिलेगी।
🏫 किन परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प?
अभियान के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर एवं उपयोगी स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
🔧 मरम्मत | रंग-रोगन | साफ-सफाई | रखरखाव | नवीनीकरण
जर्जर अथवा आवश्यक सुधार वाली पुरानी सार्वजनिक परिसंपत्तियों में मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, रखरखाव एवं नवीनीकरण सहित आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे।
📅 निर्धारित समय-सीमा
➡️ पुरानी एवं पूर्व से निर्मित आधारभूत संरचनाओं के मरम्मत, रंग-रोगन, नवीनीकरण एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य।
➡️ नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित कार्य 31 मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य।
🌿 औरंगाबाद पूरी तरह तैयार है!
जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
🎯 उद्देश्य स्पष्ट है— जिले की सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर स्वरूप प्रदान करना और आम नागरिकों को स्वच्छ, सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुविधाजनक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना।
🤝 सेवा का संकल्प • परिसंपत्तियों का कायाकल्प • बेहतर जनसुविधाओं की ओर औरंगाबाद
#SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #Aurangabad #Bihar #PublicInfrastructure #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
2 views | Aurangabad, Bihar | Sep 18, 2026