🩺 टीबी मरीजों के लिए पोषण सहयोग, अस्पतालों में बेहतर प्रतीक्षा सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल 💚
आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला प्रशासन, औरंगाबाद एवं बीआरबीसीएल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में हुए इस एमओयू के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने तथा जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
🔹 1,951 टीबी मरीजों को छह माह तक पोषणयुक्त आहार किट उपलब्ध कराया जाएगा।
🥜 पोषण किट में तेल, आटा, सोयाबीन, मूंगफली सहित प्रोटीन एवं आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री शामिल रहेगी।
इस पहल का उद्देश्य उपचार की अवधि के दौरान टीबी मरीजों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने में सहयोग देना है, ताकि मरीज नियमित उपचार के साथ बेहतर पोषण प्राप्त कर स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
🪑 अस्पतालों में भी बढ़ेंगी सुविधाएं
मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न अस्पतालों में 200 ट्रिपल सीटर प्रतीक्षारत कुर्सियों (वेटिंग चेयर) की आपूर्ति एवं स्थापना भी की जाएगी। इससे अस्पतालों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को प्रतीक्षा के दौरान सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था मिल सकेगी।
🤝 यह पहल कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत बीआरबीसीएल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनसुलभ, सुविधाजनक एवं संवेदनशील बनाने तथा जिले में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और प्रभावी करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश सहित बीआरबीसीएल एवं एनपीजीसीएल के हेड ऑफ प्रोजेक्ट एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
💚 टीबी हारेगा, देश जीतेगा।
#TBMuktBharat #TBMuktAurangabad #HealthForAll #CSR #AurangabadBihar #TBHaregaDeshJeetega
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 18, 2026