हथुआ: जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, सतीश पांडेय और राहुल तिवारी की जमानत याचिका खारिज
कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. मामले में जिला जज तृतीय राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के दलीलों को सुनने के बाद विधायक को राहत बरकरार रखी और आगे की सुनवाई 27 मई को मुकर्रर की है.