नागौर: नागौर के पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जयपुर में अपने आवास पर की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर की पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा ने आज मंगलवार को अपने जयपुर आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नागौर जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी अपनी समस्याऐ सुनाई। इस दौरान नागौर पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के तुरंत निर्देश दिए।