बरेली: गोठा खण्डुआ के रहने वाले युवक ने मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से की शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के गोठा खण्डुआ के रहने वाले युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है उसका आरोप है कि फर्जी विधवा पेंशन लेने वालों के खिलाफ उसने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। थाना पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है।