बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर जाटव पुरा के पास दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा, युवक हुआ घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर जाटव पुरा के पास दबंगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।