बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा, महिला हुई जख्मी
कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।