बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी पर लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने व धमकी देने का आरोप
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के रहने वाले व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फसना चाहती है और जान से मारने की धमकी दे रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।