मधेपुरा: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी को लेकर युवा शक्ति कार्यालय में हुई बैठक
भास्कर न्यूज | मधेपुरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को जयपालपट्टी स्थित युवा शक्ति कार्यालय में बैठक हुई। बैठक का आयोजन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थकों ने किया। इसमें यात्रा की रूपरेखा तय की गई। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया।