निज़ामाबाद: फरिहा चौक पर गिरा लोहे का बोर्ड बना मुसीबत, पूर्व प्रधान ने पुनः लगवाने की उठाई मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरिहा चौक पर आजमगढ़ मार्ग के किनारे लगा बड़ा लोहे का बोर्ड बीते दिनों आई आंधी-तूफान में गिर गया था बोर्ड गिरने से कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मेहनत के बाद इस भारी-भरकम बोर्ड को सड़क किनारे करवा दिया।