बक्सर: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का पड़ा महंगा, जिले में दो देसी कट्टा के साथ अपराधी पकड़े गए
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन का शौक भारी पड़ गया है. फेसबुक पर हथियार लहराने का फोटो डालने वाले दो युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है. पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही है. तीनों आरोपी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस में नजदीकी रिश्तेदार हैं.