गोपालगंज: जिले के पांच गांवों में टीबी रोकथाम जागरूकता के लिए विशेष अभियान शुरू, माई भारत टीम इसे सफल बनाएगी
गोपालगंज को केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए चुना है। जिले के पांच गांवों में टीबी की रोकथाम और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के टीबी रोग विभाग और माई भारत टीम मिलकर इस अभियान को सफल बनाएगी। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य समिति सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान