लालगंज: नैड़ी कठारी गांव के पास पुलिस ने 28 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा, घेराबंदी कर 1 तस्कर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लालगंज क्षेत्र के नैड़ी कठारी के पास हाईवे पर घेराबंदी कर 28गोवंशों से लदी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अतरैला टोल प्लाजा के पास मंगलवार को पुलिस देख ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार शाम करीब 4.30बजे न्यायालय से जेल भेजा गया।