गोरखपुर: SSP गोरखपुर ने अपने कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने आज अपने कार्यालय पर पहुंची फरियादियों की बारी-बारी से फरियाद सुनी लगभग 50 फरियादियों की फरियाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने सुनी है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दे दिए। आपको बताते चलें कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर अपने कार्यालय पर रोजाना पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुनते हैं।