कोल: संजय नगर में बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसी युवक ने बीच-बचाव कर रही महिला को ईंट मारकर किया घायल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के संजय नगर में बच्चों के विवाद में पड़ोस में ही रह रहे एक दबंग प्रवर्ति के युवक ने बीच-बचाव कर रही एक महिला को ईट मारकर घायल कर दिया। घायल महिला के द्वारा आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई। इधर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह रविवार भेजा।