कोल: जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस व अधिकारियों ने अलर्ट रहकर क्षेत्रों में पैदल मार्च कर संदिग्धों से की पूछताछ
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार शाम पुलिस व अधिकारी अलर्ट पर रहे। पुलिस व अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया है। इस दौरान पुलिस पर अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और उनसे पूछताछ भी की है। अलीगढ़ जिले को अति संवेदनशील जिला कहा जाता है इसी को लेकर पुलिस व अधिकारी अलर्ट पर रहे हैं।