कोल: हीरा नगर में आधा दर्जन दबंगों ने पड़ोसी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की, परिजनों ने पैसा वसूली का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के हीरानगर में आधा दर्जन दबंगों ने दूध लेकर घर लौट रहे पड़ोसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इधर घायल के परिजनों के द्वारा दबंगो पर पैसा वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत की है।पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु रविवार की रात करीब 10:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।