मुंबई के घाटकोपर में कपल पर हमला, 8 नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई। घाटकोपर के एक पार्क में मौजूद कपल के साथ आठ नाबालिगों ने कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पर डंडे और मुक्कों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आठों नाबालिगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उनके माता-पिता को नोटिस जारी कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए सभी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
#Mumbai #Ghatkopar #ViralVideo #CrimeNews #Police #BreakingNews