आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में आज मंगलवार के दिन दोपहर करीब एक बजे जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने फरिहा, सरायमीर, तहबरपुर सहित आसपास के कई क्षेत्रों की नहरों का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से नहरों में पानी की स्थिति के बारे में जानकारी लिया है।