आंवला: ग्राम रमनगला में खाद के गड्ढों की भूमि पर कूड़ा दान बनवाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 28, 2024 आंवला के रमनगला के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गांव में भूमि है जिसमें खाद के गड्ढे दर्ज हैं जिसमें उपले व बटिया आदि रखे जाते हैं। परंतु ग्राम प्रधान कूडादान बनवाना चाहता है। आरोप है अगर कूड़ादान बनाया गया तो उपले व बटिया रखने की जगह नहीं बचेगी तथा आबादी नजदीक होने के कारण कूड़ा दान से स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होगा।