आंवला: आंवला थाना में युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, ननिहाल से मारपीट कर निकाला।
Aonla, Bareilly | May 27, 2024 ननिहाल में रह रही एक लड़की को मारपीट कर घर से निकाल दिया लड़की की मां ने मायके वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आंवला कस्बे के मोहल्ला गौसिया चौक निवासी फहीम की पत्नी नगीना ने बताया कि उसकी बेटी मनतसा मोहल्ला बजरिया में अपनी ननिहाल में रह रही थी। उसके मायके वालों ने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूछताछ पर उन लोगों ने मारपीट की।