आंवला: आंवला इफको के खिलाफ भाकियू 10जून को करेगी बड़ी पंचायत।
Aonla, Bareilly | May 27, 2024 भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें आचार संहिता के बाद इफको की ओर से की गई वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन तेज करने को लेकर चर्चा हुई। आंवला तहसील कार्यालय के सामने चल रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा आचार संहिता समाप्त होने के बाद आंदोलन तेज करेंगे। आगामी 10 जून को बड़ी पंचायत की जाएगी।