आंवला: आंवला क्षेत्र में विवाहिता के साथ पति ने की मारपीट पुलिस से शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 27, 2024 आंवला के गांव ढिलवारी की पीड़िता काजल ने पुलिस को बताया मेरी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गुरदीप निवासी गोठा खंडुवा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई है। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था, परंतु ससुराल वाले खुश नहीं थे और कम दहेज का थाना देते हुए मारपीट करने लगे। बताया 22 मई को घर में झाड़ू लगा रही थी तभी पति शराब पीकर आया और मारने पीटने लगा।