आंवला: थाना आंवला पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा कार्रवाई करते हुए दो चोर भेजे न्यायालय।
Aonla, Bareilly | May 26, 2024 आंवला थाना क्षेत्र में काफी समय से लगातार हो रही वाहन चोरियों को लेकर आंवला पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की गठित टीम ने रामनगर रोडवेज अड्डा आंवला के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए दो लोगों को न्यायालय भेजा।