बीरपुर: बीरपुर में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई संपन्न, बैंक से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं पर की गई चर्चा
बीरपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। बैठक में यूको बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक मोती कुमार साह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित बैंकों से जुड़े ऋणों की लाभ की जानकारी दी।