बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
मंगलवार को बीरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा भी जयंती मनाई गई।इसी कड़ी में वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर में भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एच एम सहदेव किशोर ने की।