बीरपुर: नौला पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के उपमुखिया रामेश्वर कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वार्ड सदस्यों ने बीडीओ अरुण कुमार निराला को कुल 21 में से 13 वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित की गई है। आवेदन में वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नौला पंचायत के उप मुखिया कर्तव्य को निर्वहन करने में असमर्थ की बात कही है।