बीरपुर: डीहपर सर्वेश्वर महादेव मंदिर में किया गया दीपोत्सव का आयोजन, जलाए गए करीब एक हजार दीपक
अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देर संध्या बीरपुर प्रखंड के सर्वेश्वर महादेव मंदिर डीहपर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में लगभग एक हजार दीपक जलाए गए। इस दौरान मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की एवं साथ ही भजन कीर्तन भी किए गए।