रॉबर्ट्सगंज: बीजपुर के बिछियारी नदी में डूबे अधेड़ का शव 48 घंटे बाद बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बीजपुर के बिछियारी नदी में 48 घंटे के बाद गुरुवार को अधेड़ का शव बरामद हुआ जबकि बालक की तलाश जारी है,मंगलवार को पानी के तेज बहाव में बिछियारी नदी में अधेड़ और बालक डूब गये थे,जिले के अलग अलग इलाकों में कुल 6 लोग बह गए थे, अब भी 4 की तलाश जारी है। घटना स्थल से 500 मीटर दूर पेड़ में फंसा मिला अधेड़ का शव जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।