बिहटा: राघोपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम
Bihta, Patna | Jul 5, 2025 बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के पास दो बाइको की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना शनिवार की देर शाम 7:21 के करीब की बताई जा रही है। मृतक राघोपुर का रहने वाला पुष्प रंजन और नीतीश कुमार बताया जा रहा है।