धौलपुर: धौलपुर आए राज्यपाल हरभाऊ बागड़े ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली, विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश
राज्यपाल मंगलवार को धौलपुर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस तरह हो कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ निर्बाध रूप से पहुंचे। उन्होंने कृषि में उत्पादकता बढ़ाने, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, बागवानी एवं वैकल्पिक फसलों को प्रो